हिंदी
महाराष्ट्र के पिंगुली गांव का गोपाल सावंत CRPF में चयनित हुआ। जैसे ही उसने अपनी मां को सफलता की खबर दी, मां फूट-फूटकर रो पड़ी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर लाखों दिलों को छू गया।
बेटे की सफलता पर भावुक हुई मां
Mumbai: महाराष्ट्र के पिंगुली गांव से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फुटपाथ पर सब्जी बेच रही मां अपने बेटे की सफलता की खबर सुनकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। यह वीडियो कई लोगों के दिलों को छू गया है और उसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है।
वीडियो में दिखाई दे रहा युवक गोपाल सावंत है। उन्होंने अपनी मां को यह खुशखबरी सुनाई कि उनका चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में हो गया है। गोपाल सावंत ने यह खबर उसी फुटपाथ पर दी, जहां उनकी मां सालों से सब्जी बेचती रही हैं। बेटे की यह उपलब्धि मां के लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी बन गई।
जैसे ही गोपाल ने अपनी मां को सफलता की खबर सुनाई, मां की आंखें भर आईं। खुशी के आंसू उनके गालों पर बहने लगे। इस दृश्य को देखकर यह साफ पता चलता है कि किसी भी मां-बाप के लिए उनके बच्चे की सफलता से बड़ी खुशी और कोई नहीं होती।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर विलास कुडलकर ने साझा किया है। इसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोग इस मां-बेटे की जोड़ी को सलाम कर रहे हैं और वीडियो की भावनात्मक कहानी को साझा कर रहे हैं।
गोपाल सावंत की यह सफलता केवल अवसरों की वजह से नहीं आई, बल्कि उनके कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। उनकी कहानी कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
पहले तालियां, फिर धक्का……कोहली ने मिचेल के साथ किया ऐसा मज़ाक, जो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
यह वीडियो हमें यह भी याद दिलाता है कि किसी भी साधारण परिस्थिति में भी यदि मेहनत और लगन हो तो बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। मां-बेटे के इस प्यारे रिश्ते ने लोगों के दिलों को भावुक कर दिया है और सोशल मीडिया पर सकारात्मक संदेश फैलाया है।