Viral Video: देसी जुगाड़ का कमाल! पानी और पंखे से तैयार किया देसी AC, वायरल हुआ वीडियो

भीषण गर्मी के बीच सोशल मीडिया पर एक देसी जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने फर्राटा पंखे, गीले कपड़े और पानी की मदद से देसी एयर कंडीशनर तैयार कर दिया। वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 May 2026, 2:54 PM IST

New Delhi: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया और हंसने पर भी मजबूर कर दिया। वायरल वीडियो में एक शख्स ने साधारण फर्राटा पंखे को ही देसी एयर कंडीशनर में बदलने की कोशिश की है। इस अनोखे आइडिया को देखकर इंटरनेट यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गीले कपड़े और पानी से तैयार किया “देसी एसी”

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फर्राटा पंखे के ऊपर गीला कपड़ा लगाया गया है। इसके नीचे पानी से भरा बड़ा बर्तन रखा गया है, जिससे कपड़ा लगातार गीला बना रहे। पंखा चलने पर कपड़े से पानी टपकता दिखाई देता है और हवा को ठंडा करने की कोशिश की जाती है। इस जुगाड़ को लोग “गरीब आदमी का एसी” और “देसी टेक्नोलॉजी” का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।

गर्मी से परेशान लोगों को यह तरीका काफी दिलचस्प लग रहा है। वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोग इस जुगाड़ को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “कूलर की जरूरत ही खत्म…. मेरे 5000 रुपए बच गए, अब जा रहा हूं यही जुगाड़ बनाने।”

बस फिर क्या था, वीडियो तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे भारत के देसी टैलेंट का उदाहरण बताया, तो कुछ यूजर्स ने इसे “टेक्नोलॉजिया” कहकर मजेदार अंदाज में तारीफ की। भीषण गर्मी के बीच यह वीडियो लोगों के लिए मनोरंजन का बड़ा जरिया बन गया है।

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी खूब वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कूलर वालों की छुट्टी कर दी भाई ने।” वहीं दूसरे ने कहा, “भारत में टैलेंट की कमी नहीं है।”

हालांकि कुछ लोगों ने इस जुगाड़ को खतरनाक भी बताया। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में चेतावनी देते हुए लिखा, “अबे… करंट लग के मारा जाएगा!!!” दूसरे यूजर ने लिखा, “शॉर्ट सर्किट हुआ और झटका लगा तो जो पैसे बचाए हैं वो भी चले जाएंगे।”

इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि जहां कुछ लोग इस जुगाड़ को मजेदार और क्रिएटिव मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  22 May 2026, 2:54 PM IST