वर्ल्ड क्लास दिल्ली मेट्रो बनी वाटर पार्क: जनकपुरी स्टेशन में भरा पानी, वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले- अब नाव ही ले आओ!

दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद जनकपुरी मेट्रो स्टेशन में पानी भरने का वीडियो वायरल हो रहा है। वर्ल्ड क्लास कही जाने वाली मेट्रो की ऐसी हालत देखकर यात्री भड़क गए हैं, वहीं इंटरनेट पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 July 2026, 3:19 PM IST

New Delhi: दिल्ली मेट्रो को हमेशा से अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं, समय की पाबंदी और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है। मानसून के मौसम में जब सड़कों पर जाम लगता है, तो गाड़ी चलाने वाले भी मेट्रो का ही रुख करते हैं ताकि बारिश और ट्रैफिक से बच सकें।

लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने दिल्ली मेट्रो के इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंटरनेट पर जनकपुरी मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेशन के अंदर पानी लबालब भरा दिखाई दे रहा है।

एग्जिट गेट से लेकर सीढ़ियों तक पानी ही पानी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जनकपुरी स्टेशन के एग्जिट गेट के पास और सीढ़ियों पर चारों तरफ पानी जमा है। मेट्रो से बाहर निकल रहे यात्रियों को मजबूरी में उसी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

रात के अंधेरे में लगाए ताले, कर्मचारियों को दी धमकी, बदायूं के स्कूल में दबंगई का वीडियो वायरल

भले ही पानी बहुत गहरा न हो, लेकिन यात्रियों के जूते-चप्पल पूरी तरह भीग रहे हैं। वर्ल्ड क्लास मेट्रो स्टेशन के भीतर ऐसा नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और यात्रियों ने सीढ़ियों से उतरते समय इस बदहाली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

डीटीसी बस और प्राइम इलाकों का भी बुरा हाल

सिर्फ मेट्रो स्टेशन ही नहीं, बल्कि 28 जुलाई को हुई बारिश ने दिल्ली के प्राइम इलाकों जैसे कनॉट प्लेस (CP) और आईटीओ (ITO) की सड़कों को भी जलमग्न कर दिया। एक अन्य वायरल वीडियो में डीटीसी (DTC) बस के अंदर तक पानी भरा नजर आया, जहां यात्री अपनी सीटों पर पैर ऊपर करके बैठने को मजबूर दिखे। लोग आपस में दिल्ली के इस इंफ्रास्ट्रक्चर और जलभराव की समस्या पर चर्चा करते नजर आए।

दिहाड़ी से नेटफ्लिक्स तक: जानिए कौन हैं ‘मामला लीगल है’ के SHO Pepsu, जो बने CJP के वायरल फेस

वाटर पार्क बने स्टेशन पर भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि 'जनकपुरी मेट्रो स्टेशन अब वाटर पार्क बन चुका है, यहां अब नाव ले आओ।' वहीं कई यूजर्स ने अपने टैक्स के पैसे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि 'आखिर हमारा टैक्स का पैसा जा कहां रहा है?' हालांकि कुछ लोगों ने इसे एआई (AI) निर्मित वीडियो भी बताया, लेकिन ज्यादातर लोग दिल्ली के इस हाल पर नाराजगी जता रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  29 July 2026, 3:19 PM IST