
दिल्ली मेट्रो में स्मार्ट बनने की कोशिश पड़ी भारी (Img- Instagram)
New Delhi: दिल्ली मेट्रो को भले ही सफर का एक सुरक्षित जरिया माना जाता हो, लेकिन कुछ लोगों की घटिया हरकतें अक्सर इस माहौल को खराब कर देती हैं। मेट्रो में सामने बैठी लड़की का चुपके से वीडियो बना रहे एक शख्स को लगा कि वह अपनी चालाकी से बच निकलेगा। उसने तुरंत वीडियो डिलीट भी कर दिया, लेकिन लड़की की सूझबूझ के आगे उसकी एक न चली और भरी मेट्रो में उसकी पोल खुल गई।
घटना तब की है जब प्रवीण्या (@praveenyaaaa) नाम की युवती दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही थी। उसी दौरान सामने वाली सीट पर बैठा एक अज्ञात यात्री बिना उसकी अनुमति के मोबाइल से फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। जैसे ही प्रवीण्या की नजर उस पर पड़ी, वह तुरंत समझ गई कि कुछ गलत हो रहा है।
प्रवीण्या बिना डरे तुरंत उस शख्स के पास पहुंची और फोन चेक कराने को कहा। पकड़े जाने के डर से उस व्यक्ति ने तेजी दिखाते हुए रिकॉर्डिंग के दौरान ही वीडियो डिलीट कर दिया और बेगुनाह बनते हुए फोन हाथ में थमा दिया।
Atiq Ahmed: अतीक अहमद के बेटे अदान की LIVE मौत, हादसे का वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस
उसे लगा कि सबूत मिट चुका है, लेकिन प्रवीण्या ने दिमाग लगाया और सीधे फोन का 'Recently Deleted' (हाल ही में हटाए गए) फोल्डर खोल लिया। वहां उसकी सारी तस्वीरें और वीडियो मौजूद थे।
सबूत सामने आते ही वह शख्स डर गया। प्रवीण्या ने उसे सख्त लहजे में समझाया कि बिना इजाजत किसी की भी फोटो या वीडियो बनाना गलत है। प्रवीण्या ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सवाल पूछा, 'क्या महिलाएं कहीं सुरक्षित हैं?' इस वीडियो को अब तक 91 लाख से ज्यादा व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
यह घटना उन लोगों को भी कड़ा जवाब देती है जो अक्सर मेट्रो में महिलाओं के लिए अलग कोच (Women's Coach) की जरूरत पर सवाल उठाते हैं। इंटरनेट पर लोग लड़की की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे मनचलों को सबक सिखाना बेहद जरूरी है।
Location : New Delhi
Published : 13 August 2026, 1:06 PM IST