‘भंडारा करा दो बाबू जी’ फेम रमाशंकर गुप्ता का दुखद अंत, हर की पौड़ी के टॉयलेट में मिली लाश, रो पड़ा सोशल मीडिया!

‘भंडारा करा दो बाबू जी’ कहकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए रमाशंकर गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे। हरिद्वार के हर की पौड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव मिला है। उनकी मौत की खबर से इंटरनेट पर शोक की लहर दौड़ गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 July 2026, 3:40 PM IST

Haridwar: इंटरनेट की दुनिया में अपनी सादगी और अनोखे अंदाज से लाखों दिलों को जीतने वाले रमाशंकर गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। हरिद्वार की गलियों में हाथ जोड़कर राहगीरों से ‘भंडारा करा दो बाबू जी’ कहने वाले रमाशंकर गुप्ता का अचानक निधन हो गया है।

इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियोज को याद कर लोग बेहद भावुक हो रहे हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि निस्वार्थ भाव से साधु-संतों की सेवा करने वाले इस शख्स का अंत इतना दर्दनाक होगा।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

रमाशंकर गुप्ता की मृत्यु बेहद रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका शव हरिद्वार के प्रसिद्ध घाट 'हर की पौड़ी' के एक पब्लिक टॉयलेट में मिला है। जैसे ही स्थानीय लोगों ने उनका शव देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

शव मिलने की जगह और परिस्थितियों को देखते हुए मौत के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस खबर ने उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें: “भैया… वो मुझे मार डालेंगे!” जिस बात का था डर, वही हुआ? जयपुर से दिल दहला देने वाला मामला

अनोखा अंदाज और गजब का कैलकुलेशन था पहचान

रमाशंकर गुप्ता भले ही कोई बड़े स्टार नहीं थे, लेकिन उनके बोलने का अंदाज बेहद खास था। जब वे सड़क पर चलते राहगीरों के सामने हाथ जोड़कर खड़े होते और बड़े ही प्यार से 'बाबू जी' शब्द जोड़कर भंडारे की अपील करते, तो लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते थे। उनकी सबसे बड़ी खासियत उनका गजब का कैलकुलेशन था।

वे राहगीरों से कहते थे कि मात्र 200 रुपये में 11 बाबाओं को भरपेट खाना खिलाया जा सकता है। इसके अलावा वे 100 रुपये में 5 लोगों को खाना खिलाने का विकल्प भी देते थे। कई लोग उनके इस काम को समाज सेवा के साथ-साथ एक अनोखा बिजनेस मॉडल भी मानते थे।

ये भी पढ़ें: बारिश से बचने के लिए दुकान की छत पर चढ़ा सांड, रेस्क्यू के दौरान गिरा नीचे, वीडियो वायरल

जरूरतमंदों की रोटी के लिए उठाने वाली आवाज हमेशा याद रहेगी

उनकी मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। रमाशंकर के पुराने वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख लोग अपनी आंखें नम कर रहे हैं।

एक भावुक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "उनकी इस कोशिश की वजह से हर दिन न जाने कितने भूखों को खाना मिल जाता था, आज वो आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "गरीबों और जरूरतमंदों की रोटी के लिए बेखौफ होकर आवाज उठाने वाले इस शख्स को इंटरनेट हमेशा याद रखेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

Location :  Haridwar

Published :  11 July 2026, 3:40 PM IST