अजब-गजब कहानी: 21 शादियां करने वाला बांग्लादेशी भिखारी, खुद अपनी सभी पत्नियों के नाम नहीं कर पाया याद

बांग्लादेश के एक भिखारी मेरू मियां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 21 शादियां की हैं। हैरानी की बात यह है कि वह अपनी सभी पत्नियों के नाम भी ठीक से याद नहीं रख पा रहे हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 October 2026, 3:55 PM IST
google-preferred

New Delhi: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सी खबर वायरल हो जाए और लोगों को हैरान कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। इन दिनों सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के एक शख्स की कहानी ने तहलका मचा रखा है। मेरू मियां नाम के इस शख्स की चर्चा उसके अनोखे निजी जीवन को लेकर हो रही है।

वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इस शख्स ने अपने जीवन में अब तक एक या दो नहीं बल्कि कुल 21 शादियां की हैं। लेकिन इस पूरी कहानी का सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाला पहलू यह है कि मेरू मियां खुद अपनी सभी पत्नियों के नाम ठीक से याद नहीं रख पाए हैं।

भीख मांगकर चलाता है गुजारा, नहीं बता पाया सभी के नाम

वायरल दावों के मुताबिक, मेरू मियां पेशे से एक भिखारी हैं और भीख मांगकर ही अपने विशाल परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जब एक वीडियो में उनसे उनकी 21 पत्नियों के नाम पूछे गए, तो वह हैरान करने वाली स्थिति में नजर आए। मेरू मियां सिर्फ आठ पत्नियों के नाम ही जुबान पर ला सके।

छेड़छाड़ और स्टॉकिंग से बचने का मास्टरप्लान: स्कूटी सवार युवती ने सुरक्षा के लिए निकाला गजब का जुगाड़, Video Viral

उन्होंने शीला, नरगिस, सेलेना, आलिया, तारा, ज्योत्सना, राबिया और पारुल के नाम गिनाए, लेकिन बाकी पत्नियों के नाम उन्हें याद ही नहीं आए। कैप्शन के अनुसार, इतनी सारी पत्नियां होने के कारण सभी के नाम याद रखना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

बिना प्रपोज किए महिलाओं ने खुद की शादी

जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि आखिर उन्हें इतनी सारी पत्नियां कैसे मिल गईं और उन्होंने कितनी शादियां की हैं, तो उनका जवाब और भी ज्यादा दिलचस्प था। मेरू मियां का दावा है कि उन्होंने कभी भी किसी भी महिला को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था।

उनके मुताबिक, महिलाएं खुद उनकी तरफ आकर्षित हुईं और उनसे शादी करना चाहती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उनमें से कुछ महिलाएं उम्र में उनसे काफी बड़ी थीं, लेकिन वे किसी का भी दिल नहीं दुखाना चाहते थे, इसलिए वे मना नहीं कर पाए और एक के बाद एक शादियां होती चली गईं।

परिवार चलाने का अनोखा तरीका और सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं

सामने आई जानकारियों के अनुसार, मेरू मियां की पत्नियां भी उनके इस काम में पूरा साथ देती हैं। रोज अलग-अलग पत्नी उनके साथ भीख मांगने जाती है और इसी तरह से पूरे परिवार का खर्च चलता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Viral Dance Video: आधी रात हाईवे पर लड़की ने रोकी कार, ‘प्यार आ गया रे’ पर ऐसा डांस कि वीडियो हुआ वायरल

जहां कुछ लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं, वहीं कई लोग मजाकिया लहजे में कह रहे हैं कि आबादी बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान है। हालांकि, इन वायरल दावों की किसी स्वतंत्र माध्यम से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मेरू मियां की यह कहानी इस समय सोशल मीडिया पर सबसे बड़े चर्चा का विषय बनी हुई है।

Location :  New Delhi

Published :  10 October 2026, 3:55 PM IST

Related News

Advertisement