
शादी में जूता छुपाई का नया अंदाज (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: शादी-ब्याह के सीजन में अक्सर जूता छुपाई की रस्म देखने को मिलती है। मगर हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस रस्म को पूरी तरह नया मोड़ दे दिया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक साली ने जीजा के जूते ऐसे छुपाए कि पूरे परिवार को ढूंढ़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से वायरल हुए इस वीडियो ने लोग को हंसी से लोटपोट कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि शादी का माहौल है और रस्म के दौरान साली और उसकी सहेलियां जीजा के जूते छुपाने की योजना बना रही हैं।
Viral Story: राष्ट्रपति के सामने अचानक हुई ऐसी घटना, जिसने गार्ड को भी हिला दिया; देखिए वीडियो
अक्सर जूते किसी कमरे, अलमारी या सोफा के नीचे छुपाए जाते हैं, लेकिन इस शादी में सालियों ने पारंपरिक तरीकों को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया। दूल्हे के जूते को किसी सामान्य जगह पर नहीं रखा गया। बल्कि साली ने जूते अपने पैरों में बांधकर रस्सी की मदद से सुरक्षित कर लिए।
जब दूल्हा अपनी दुल्हन को नेक देने के लिए तैयार हुआ, तो साली ने अपने पैरों की मदद और कैंची का इस्तेमाल करके रस्सी काटी और जूते दूल्हे को लौटाए। इस तरीके को देखकर दूल्हा समेत शादी में आए सभी लोग हैरान रह गए।
जूते ऐसी जगह छुपाओ कि Hamza Ali Mazari भी ना ढूंढ़पाए 😂 😂 pic.twitter.com/vtomrFf1AJ
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) February 17, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरे परिवार के सदस्य जूते ढूंढ़ने में जुटे हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग से लेकर दूल्हे के दोस्त तक जूते खोजने में लगे हुए हैं, लेकिन कोई भी सही जगह नहीं ढूंढ़ पाता। इस दौरान साली और उसकी सहेलियां चुपचाप इस खेल का मजा लेती रहती हैं।
इस तरह का क्रिएटिव तरीका न केवल मजेदार है बल्कि यह पारंपरिक जूता छुपाई की रस्म को भी पूरी तरह नया रंग देता है।
जूते छिपाने का यह वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "जूते नहीं, मिशन इम्पॉसिबल बना देंगे, जिसे कोई ढूंढ ही ना पाए।" वहीं दूसरे ने कहा, "यह तो जूते छुपाने की बेहतरीन जगह है।"
कुछ लोगों ने मजाक में लिखा, "जूते चोरी करने का सबसे अच्छा आइडिया!" वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "भाई, अगले लेवल की स्ट्रेटेजी चाहिए ऐसे जूते छुपाने के लिए।" इसके अलावा कुछ लोगों ने हंसी में लिखा, "ढूंढ़ते रह जाते लेकिन जूते नहीं मिलते।"
कुछ लोग इसे चेतावनी के रूप में भी देख रहे हैं और कह रहे हैं, "ऐसे वीडियो न दिखाओ, बहुत सी लड़कियां देख रही हैं… आने वाली शादियों में यही सब होने वाला है।"
ड्रीम होम या मानसिक शांति का तरीका, न्यूयॉर्क का Viral Video देखकर यूजर्स के उड़ गए होश
इस वायरल वीडियो ने साफ कर दिया कि जूते छुपाने की रस्म अब केवल परंपरा नहीं रही, बल्कि इसमें मजेदार और क्रिएटिव तरीके अपनाए जा सकते हैं। साली का यह कारनामा सोशल मीडिया पर लोगों के लिए हंसी और हैरानी का कारण बन गया है।
Location : New Delhi
Published : 18 February 2026, 3:44 PM IST