हिंदी
Agra: यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। सोमवार को यमुना का जलस्तर 152.605 मीटर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान से 1.600 मीटर ऊपर है। पानी की धार इतनी तेज है कि ताजमहल के पश्चिमी गेट तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है।
पिछले कुछ दिनों से यमुना किनारे बसे गांवों, कॉलोनियों और बस्तियों में कई फुट पानी भर गया है। सबसे अधिक प्रभाव महताब बाग और ताज व्यू प्वाइंट पर देखने को मिला है। महताब बाग की टिकट विंडो तक पानी आ गया है और सीढ़ियों से होकर बह रहा है। ताज व्यू प्वाइंट के ऊपर से यमुना की धारा बह रही है, जिससे वहां मौजूद संरचनाओं को भी खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति उन्हें 1978 की विनाशकारी बाढ़ की याद दिला रही है, जब सड़कों पर प्रशासन को स्टीमर चलाने पड़े थे। अब फिर से वैसी ही भयावहता का डर लोगों के मन में घर कर गया है।
Video: मासूम पर मधुमक्खियों के झुंड का हमला, इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
Location : Agra
Published : 8 September 2025, 6:07 PM IST
Topics : Agra news Flood Taj Mahal water level Yamuna River