Video: यूपी चुनाव में सीट शेयरिंग के लिए सपा का कांग्रेस को नया प्रस्ताव

2027 के यूपी विधानसभा चुनावों से पहले SP ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। आइए जानें कि इन सीटों को तय करने के लिए क्या मानदंड अपनाए गए हैं और इसके पीछे का राजनीतिक गणित क्या है

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 November 2026, 6:06 PM IST

Lucknow: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कांग्रेस को 26 सीटें देने के प्रस्ताव की पुष्टि की है। इस प्रस्ताव के पीछे 2022 के विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन आधार बनाया गया है। इसके तहत कांग्रेस को दो ऐसी सीटें देने की बात है, जहां पार्टी ने पिछला चुनाव जीता था। इसके अलावा चार सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी।

शेष 20 सीटों का चयन इस आधार पर किया गया है कि 2022 में इन सीटों पर समाजवादी पार्टी को कांग्रेस से अधिक वोट मिले थे। यानी सपा का प्रस्ताव पिछले चुनाव के नतीजों और दोनों दलों के प्रदर्शन से जुड़ा है। दूसरी तरफ कांग्रेस 130 से अधिक सीटों पर अपनी दावेदारी जता रही है।

Video: जज के स्वागत की थी तैयारी; गफलत से बिगड़ा पूरा मामला; ओवैसी को पुलिस ने ठोक दी सलामी

ऐसे में दोनों पार्टियों के प्रस्तावों के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि सीटों के बंटवारे पर दोनों दल किस सहमति तक पहुंचते हैं और गठबंधन को लेकर आगे क्या फैसला होता है।

Location :  Lucknow

Published :  24 November 2026, 6:06 PM IST