UP Election 2027: किसके पाले में जाएगा यूपी का खेल? SP-BJP की टक्कर में इन समीकरणों पर टिकी नजर

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर SP और BJP के बीच सियासी मुकाबला तेज होता दिख रहा है। बीजेपी सत्ता बचाने की रणनीति पर काम कर रही है, जबकि अखिलेश यादव PDA समीकरण मजबूत कर रहे हैं। गैर-यादव OBC, दलित, महिला और युवा वोटर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 8 September 2026, 5:00 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी जहां योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और संगठन की मजबूती के सहारे मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, वहीं अखिलेश यादव की SP अपने PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को मजबूत करने में जुटी है।

2024 लोकसभा चुनाव में SP ने यूपी की 80 में से 37 सीटें जीतकर अपनी ताकत दिखाई थी, जबकि SP-कांग्रेस गठबंधन ने कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की। अब बीजेपी की नजर उन सामाजिक वर्गों पर है, जिनके बीच SP अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

आगामी चुनाव में गैर-यादव OBC, दलित, महिला और युवा वोटर अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में सहयोगी दलों का समीकरण भी नतीजों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में 2027 की जंग सिर्फ SP बनाम BJP नहीं, बल्कि वोट बैंक और सामाजिक समीकरणों की भी बड़ी लड़ाई बनती दिख रही है।

Location :  Lucknow

Published :  8 September 2026, 4:57 PM IST