Video: बीजेपी ऑफिस में ढोल-नगाड़े, नितिन नबीन के स्वागत में जुटे हजारों कार्यकर्ता

बीजेपी पार्टी ने बिहार के युवा चेहरे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पांच बार विधायक रह चुके नितिन नवीन फिलहाल बिहार सरकार में मंत्री भी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका मिलने के बाद दिल्ली पहुंचने पर उनके जोरदार स्वागत की तैयारी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 December 2025, 1:13 PM IST

New Delhi: बीजेपी संगठन में एक अहम फैसला लिया गया है। पार्टी ने बिहार के युवा नेता नितिन नबीन (Nitin Nabin) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पांच बार विधायक रह चुके नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री भी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद आज उनके दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय तक उत्साह का माहौल बना हुआ है। जहां कार्यकर्ता और पदाधिकारी फूल-मालाओं के साथ उनके अभिनंदन के लिए जुटे हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए बीजेपी दफ्तर को पूरी तरह सजाया गया है। देखिए ग्राउंड रिपोर्ट।

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नितिन नबीन का राजनीतिक सफर वर्ष 2006 से शुरू हुआ, जब उन्होंने उपचुनाव जीतकर विधानसभा में कदम रखा। पिता के निधन के बाद उन्होंने सियासी विरासत को संभाला और 2010, 2015, 2020 के बाद 2025 में भी जीत दर्ज की। 9 फरवरी 2021 को नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें पहली बार पथ निर्माण मंत्री बनाया गया। इसके अलावा वह भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 December 2025, 1:13 PM IST