Deoria : लक्ष्मीपुर घटना को लेकर माहौल पूरी तरह गरम हो गया है। समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा का कहना है कि पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे उनके नेताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया और लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन किया गया।
सपा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिले में ‘पुलिस राज’ जैसी स्थिति बना दी गई है। उनका आरोप है कि कई नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया, जबकि कुछ कार्यकर्ताओं को थानों में डिटेन किया गया।
सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान हर नागरिक को अभिव्यक्ति और मिलने-जुलने की आजादी देता है। देवरिया में प्रशासन बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।

Location : Deoria
Published : 1 May 2026, 7:14 PM IST
Topics : Deoria News Laxmipur Incident Samajwadi Party Subhash Chandra Srivastava Uttar Pradesh politics