Video: मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा

मुजफ्फरनगर में एक युवक के कथित जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 April 2026, 2:58 PM IST

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले में एक कथित जबरन धर्मांतरण के मामले को लेकर तनाव का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो के बाद यह मामला सुर्खियों में आया, जिसमें एक युवक को नमाज पढ़ते हुए दिखाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार निवासी राकेश शर्मा नाम का युवक पिछले करीब 15 वर्षों से भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर काम कर रहा था। आरोप है कि हाल के दिनों में उसका जबरन धर्मांतरण कराया गया और उसे नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही गंभीर आरोप यह भी लगाए गए हैं कि उसे जबरन मांस खिलाया गया।

मामले के तूल पकड़ने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर में मां-बेटी से छेड़छाड़… Video वायरल होते ही पुलिस का एक्शन

इस मामले में संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने टीम गठित कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  20 April 2026, 2:58 PM IST