हिंदी
Gurugram: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद से गुरुग्राम लौट रहे निचलौल निवासी ज्ञानसिंह चौधरी के परिजनों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ज्ञानसिंह अब कभी वापस अपने घर नहीं लौट सकेगा। इन दिनों निचलौल में जहां ज्ञानसिंह चौधरी के घर पर मातम पसरा हुआ है, वहीं गुरुग्राम के सेक्टर 22 में ज्ञानसिंह की संदिग्ध मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे है। ज्ञानसिंह ने सोमवार को पंखे से लटटकर अपनी जान दे दी लेकिन इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया कि खुशी-खुशी गांव से लौटे ज्ञानसिंह ने आखिर यह खौफनाक कदम क्यों उठाया।
गुरुग्राम पुलिस भी ज्ञानसिंह चौधरी की आत्महत्या के कारणों से अभी तक पर्दा नहीं उठा सकी है। मामले की जांच जारी जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ टीम ने मंगलवार को गुरुग्राम पहुंचकर ज्ञानसिंह चौधरी की मौत की पहेली को सुलझाने के लिये वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता ने महराजगंज से गुरुग्राम पहुंचे मृतक ज्ञानसिंह के चाचा और अन्य परिजनों से भी बातचीत की।
मृतक के परिजनों ने बताया ज्ञानसिंह चौधरी गुरुग्राम में रह रहा था। वह निचलौल तहसील के ग्राम लेदी का रहने वाला था और गुरुग्राम के सेक्टर 22 में पिछले 20 सालों से चौकीदारी का काम करता था। 10 दिन पहले ही वह महराजगंज से अपने भतीजे की शादी से दिल्ली लौटा था।
मृतक ज्ञानसिंह चौधरी के चाचा भी उसके साथ ही रहते थे। सोमवार सुबह ज्ञानसिंह जब अपने बिस्तर और कमरे में नहीं मिला तो खोजबीन शुरु की गई। उसको ढूंढ़ने के लिये जब एक लड़का ऊपर वाले कमरे में पहुंचा तो ज्ञानसिंह जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ज्ञानसिंह की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
महराजगंज में CCTV में कैद हुई ‘सौदेबाजी’! दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को ज्ञानसिंह का गुरुग्राम में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। ज्ञानसिंह की आत्महत्या का कारण अभी तक स्प्ष्ट नहीं हो सका है। उसकी अचानक मौत से उसके परिजन भी गहरे आघात में हैं।
Location : Gurugram
Published : 24 March 2026, 6:07 PM IST
Topics : crime news Gurugram Maharajganj Police Action suicide