Mainpuri: मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम व्यौंती खुर्द में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित देवेंद्र सिंह शाक्य का आरोप है कि 26 मई 2026 को उनके छोटे भाई अरविंद शाक्य पर गांव के ही कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस घटना में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पेट में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर सैफई पीजीआई रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान डॉक्टरों को घायल की आंतों का एक हिस्सा निकालना पड़ा, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने जिला अधिकारी से सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Location : Mainpuri
Published : 15 June 2026, 6:21 PM IST