Video: 9 करोड़ की जमीन के लिए सरकारी शिक्षक ने रची खूनी साजिश, ऐसे खुला वारिस अली हत्याकांड का राज

मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में वारिस अली हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश के चलते हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी। मामले में एक सरकारी शिक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 30 May 2026, 5:15 PM IST


Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिसे शुरुआत में लोग एक आम सड़क दुर्घटना मान रहे थे, वह असल में 9 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन को हड़पने की एक खूनी और सुनियोजित साजिश निकली।

बीती 20 मई को फतेहजंगपुर अंडरपास सर्विस रोड पर वारिस अली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। पहली नजर में यह हिट एंड रन का मामला लग रहा था, लेकिन मृतक की बेटी स्वालिहा को कुछ गड़बड़ लगा। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और मामले के खुलासे के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा मायका पक्ष, लेकिन गायब मिले ससुराल वाले… मैनपुरी में हड़कंप

पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) को खंगाला, तो चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे। जांच में सामने आया कि इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड अरुण कुमार है, जो पेशे से एक सरकारी शिक्षक है।

अरुण ने पहले वारिस अली का भरोसा जीता और उससे 35 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय किया। लेकिन शातिर दिमाग शिक्षक ने धोखाधड़ी से करीब 12.5 बीघा जमीन का बैनामा अपने ड्राइवर के नाम करा लिया। बाजार में इस जमीन की कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये है। वीडियो में समझे पूरा मामला...

Location :  Mainpuri

Published :  30 May 2026, 3:51 PM IST