Mumbai: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। मुख्य आरोपी सिया गोयल द्वारा अपना जुर्म कबूल किए जाने के बाद अब उसकी मां मीडिया के सामने आई हैं। सिया की मां ने अपनी बेटी का बचाव करते हुए केतन के परिवार (ससुराल पक्ष) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए ताकि सच सबके सामने आ सके।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बेटी को फंसाया जा रहा है या इसके पीछे की कहानी कुछ और है, इसकी गहराई से जांच जरूरी है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे कानून के साथ हैं और इस घिनौने हत्याकांड में जो कोई भी असली दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। सिया की मां के इस बयान के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में एक नया एंगल जुड़ गया है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Location : Mumbai
Published : 27 June 2026, 3:15 PM IST