Jaipur: जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम और प्रवक्ता आशुतोष रांका पर ग्रामीणों ने उग्र हमला कर दिया। इस घटना के बाद से राजस्थान की राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है।
ग्रामीणों और CJP टीम के बीच पहले तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद बातत मारपीट तक पहुंच गई। आक्रोशित भीड़ ने पूरी टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनके वाहनों पर जमकर पथराव किया, जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए।
CJP का मुख्य आरोप है कि इस गांव का सरकारी स्कूल बदहाल स्थिति में है। संगठन का दावा है कि स्कूल परिसर का उपयोग विद्यार्थियों की पढ़ाई के बजाय कथित तौर पर भैंसों के तबेले के रूप में किया जा रहा है, जिस पर यह पूरा विवाद उपजा है।

Location : Jaipur
Published : 21 August 2026, 2:04 PM IST