VIDEO: नैनीताल घूमने आएंगे तो वापस घर जाने का नहीं करेगा मन, जानें क्या क्या है खास

यहां की प्रसिद्ध नैनी झील, हरियाली से आच्छादित पहाड़ियां और शांति से भरी वादियां पर्यटकों को बरबस अपनी ओर खींचती हैं। यहां का मौसम, पक्षियों की चहचहाहट और साफ हवा इसे एक नेचर लवर का स्वर्ग बनाते हैं। नैनीताल न केवल प्राकृतिक बल्कि शैक्षिक दृष्टि से भी समृद्ध है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 July 2025, 2:16 PM IST

नैनीताल को प्रकृति ने बेहद उदारता से नवाज़ा है। यहां की प्रसिद्ध नैनी झील, हरियाली से आच्छादित पहाड़ियां और शांति से भरी वादियां पर्यटकों को बरबस अपनी ओर खींचती हैं। यहां का मौसम, पक्षियों की चहचहाहट और साफ हवा इसे एक नेचर लवर का स्वर्ग बनाते हैं। नैनीताल न केवल प्राकृतिक बल्कि शैक्षिक दृष्टि से भी समृद्ध है। यहां के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थानों ने कई महान व्यक्तित्वों को आकार दिया है। शेरवुड कॉलेज से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शिक्षा प्राप्त की। सैंट जोसेफ कॉलेज से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी भी इस प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़े। इन संस्थानों ने देश को नेतृत्व, कला और सामाजिक चेतना देने वाले अनेक युवा तैयार किए हैं। नैनीताल की सुंदरता से भारतीय सिनेमा भी अछूता नहीं रहा। यहां की घाटियां, झीलें और जंगलों ने कई प्रसिद्ध फिल्मों की पृष्ठभूमि सजाई है।

Location :  Nainital

Published :  26 July 2025, 2:16 PM IST