Video: हमीरपुर में सड़क की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन: 5 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे गांव वाले, उठाई आवाज

हमीरपुर में आजादी के दशकों बाद भी सड़क न बनने से परेशान ग्रामीणों और बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर 5 किमी पैदल मार्च किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय के बाहर चंदूपुर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 August 2026, 4:23 PM IST

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में विकास के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। जिला मुख्यालय से महज कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित चंदूपुर मार्ग का निर्माण आजादी के इतने दशकों बाद भी नहीं हो सका है। शासन-प्रशासन के बार-बार आश्वासन से तंग आकर ग्रामीणों और मासूम बच्चों ने विरोध का अनोखा रास्ता चुना।

तिरंगा थाम 5 किलोमीटर का पैदल सफर

ग्रामीण और स्कूली बच्चे हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा होकर प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

हमीरपुर में बड़ा हादसा टला, खुले नाले में गिरे पिता-पुत्री, CCTV में कैद हुई घटना

एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित

ग्रामीणों का आरोप है कि चंदूपुर मार्ग न बनने के कारण एक दर्जन से ज्यादा गांव और मजरे प्रभावित हो रहे हैं। मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी न होने से हादसों का डर बना रहता है और मरीजों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल होता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, वे पीछे नहीं हटेंगे।

देखिए हमीरपुर के ग्रामीणों के प्रदर्शन की पूरी खबर, सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़ पर।

Location :  Hamirpur

Published :  11 August 2026, 4:23 PM IST