Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में किसानों के प्रदर्शन के बीच करीब 150 किसानों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। किसान अपनी मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर कूच कर रहे थे। किसान नेताओं का आरोप है कि बातचीत और आश्वासन के बावजूद उनकी प्रमुख मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।
किसान संघर्ष मोर्चा का यह प्रदर्शन किसान नेता डॉ. रुपेश वर्मा, इंद्र प्रधान और सोरन प्रधान के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान करीब 150 से अधिक किसानों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 32 महिलाएं भी शामिल हैं।
प्राधिकरण की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और झड़प की खबरें भी सामने आई हैं। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और उनका कहना है कि उन्हें उनका हक मिलना चाहिए।
किसानों के प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम पर देखिए डाइनामाइट न्यूज की खास रिपोर्ट।

Location : Greater Noida
Published : 18 August 2026, 10:29 AM IST
Topics : 10 Percent Plot Demand Kisan Sangharsh Morcha Protest Noida Authority Protest Noida Farmers News Noida Farmers Protest