Video: गेमिंग का चस्का, AI का तड़का और सवा दो घंटे में ‘The End’: लाखों की फिरौती के लिए बच्चे का हाईटेक ड्रामा

गोरखपुर में ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण एक बच्चे ने कर्ज चुकाने के लिए अपने ही अपहरण का नाटक रचा। एआई से बनी डरावनी तस्वीर भेजकर पिता से 1 लाख की फिरौती मांगी। सिकरीगंज पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सवा दो घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 13 August 2026, 6:50 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो ऑनलाइन गेमिंग की लत के खतरनाक नतीजों को दिखाती है। एक बच्चे ने गेम में पैसे हारने के बाद कर्ज के बोझ तले दबकर अपने ही अपहरण का नाटक रचा।

कर्ज चुकाने के लिए छात्र ने अपने पिता से 5 लाख रुपये की फिरौती वसूलने की योजना बनाई। उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल किया और WhatsApp के जरिए अपने पिता को फिरौती का मैसेज भेजा। डर का माहौल बनाने के लिए उसने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करके एक नकली तस्वीर बनाई और पिता को भेजी जिसमें उसकी एक आंख निकली हुई दिखाई दे रही थी।

तस्वीर देखकर घबराए पिता ने सिकरीगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने सर्विलांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया और सिर्फ सवा दो घंटे में ही छात्र को संत कबीर नगर में एक दोस्त के घर से ढूंढ निकाला। पूछताछ के दौरान छात्र ने कबूल किया कि उसने गेमिंग से जुड़े कर्ज को चुकाने के लिए ही यह चौंकाने वाला नाटक रचा था।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 August 2026, 6:49 PM IST