हिंदी
Gorakhpur: भोजपुरी भाषा को एक और सम्मान मिलने जा रहा है। भोजपुरी अब फिल्मों और गीतों की सीमाओं से परे क्रिकेट की दुनिया में भी छाने जा रही है।1 जुलाई को होने भारत-इंग्लैंड क्रिकेट मुकाबले में इस बार दर्शकों को एक नया और खास अनुभव मिलने वाला है, जिसमें राहुल यादव की भोजपुरी आवाज में क्रिकेट प्रेमियों के लिए कमेंट्री करेंगे। जियो हॉटस्टार पर राहुल यादव की भोजपुरी आवाज क्रिकेट प्रेमियों के लिए मैच का रोमांच बढ़ाने जा रही है।
राहुल यादव ने भोजपुरी में क्रिकेट कमेंट्री को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत की और कईस सवालों के जवाब दिये। राहुल यादव ने कहा कि इस मुकाबले में वह अपनी दमदार आवाज और देसी अंदाज़ से क्रिकेट कमेंट्री को अलग रंग देने वाले हैं। भारत-इंग्लैंड मैच में राहुल यादव का यह भोजपुरी कमेंट्री डेब्यू क्रिकेट फैंस के लिए यादगार साबित हो सकता है।
उन्होंने बताया कि भोजपुरी में क्रिकेट की ऊर्जा और उत्साह को दर्शकों तक पहुंचाना उनके लिए बेहद खास मौका है।
Location : Gorakhpur
Published : 28 June 2026, 2:06 PM IST
Topics : Bhojpuri cricket Gorakhpur IndiaEngland Sportsnews