Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी नगर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बाजार इलाके में स्थित चार बिजली के ट्रांसफार्मरों में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5 बजे हुए इस हादसे में पहले तेज धमाके सुनाई दिए, जिसके बाद ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगे। आग की ऊंची लपटों और लगातार होते धमाकों से डरे लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
स्थानीय निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
क्राइम कंट्रोल में ढिलाई पर DIG का गुस्सा, बरेली में कई जिलों के अफसरों को फटकार
इस हादसे में ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल बिजली विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन और मामले की जांच कर रहे हैं।

Location : Bareilly
Published : 5 June 2026, 2:13 PM IST
Topics : bareilly news Power Outage Transformer Fire UP News