UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने दी PDA को नई धार, BJP में लगाई सेंध, पूर्व MP को किया पाले में

यूपी चुनाव से पहले पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी कीर्ति कश्यप के साथ सपा में शामिल हो गए हैं। जानिए, इसका बरेली और आंवला की राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 October 2026, 7:11 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नेताओं के दल-बदल के बीच समाजवादी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है। इसी कड़ी में पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी बेटी कीर्ति कश्यप के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में दोनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कई अन्य नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ली।

डाइनामाइट न्यूज़ के स्टूडियो में इस राजनीतिक हलचल पर गहन चर्चा की गई। शो का संचालन स्टूडियो से सुभाष रतूड़ी (एग्जीक्यूटिव एडिटर), प्रतिभा यादव (राजनीतिक विश्लेषक) ने किया। इस दौरान लखनऊ से रोहित पांडे, बरेली से फजल उर रहमान, और गोरखपुर से शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी की रिपोर्टिंग के जरिए पूरे घटनाक्रम के सियासी नफे-नुकसान का आंकलन किया गया। आने वाले दिनों में यह दलबदल चुनाव के नतीजों को कितना प्रभावित करेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पूरी चर्चा को आप यहां वीडियो में देख सकते हैं।

बरेली और आंवला की राजनीति पर नजर

धर्मेंद्र कश्यप आंवला लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। ऐसे में उनके सपा में शामिल होने को बरेली और आंवला क्षेत्र की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इससे समाजवादी पार्टी को क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का अवसर मिल सकता है।

UP Election 2027: लखनऊ की 9 सीटों पर सपा में टिकट की जंग, जानिए कौन-कौन दावेदार

PDA फॉर्मूले को मजबूत करने में जुटे अखिलेश

अखिलेश यादव लगातार अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि के नेताओं को पार्टी से जोड़ रहे हैं। पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी और पूर्व विधायक सिनोद शाक्य भी सपा में शामिल हो चुके हैं। पार्टी की कोशिश अपने PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को मजबूत करने की है।

अब सवाल है कि नेताओं के इस दल-बदल से 2027 के चुनाव में सपा को कितना फायदा मिलेगा और बीजेपी के राजनीतिक समीकरणों पर इसका क्या असर पड़ेगा?

Location :  Lucknow

Published :  27 October 2026, 7:11 PM IST