आंवला में भाजपा को बड़ा झटका, ‘टाटा बाय-बाय’ पोस्ट के बाद पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने छोड़ी बीजेपी
बरेली की आंवला सीट से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है। हाल ही में फेसबुक पर ‘टाटा बाय-बाय’ लिखकर सियासी हलचल बढ़ाने वाले कश्यप ने मीडिया के सामने पार्टी छोड़ने की वजह 2024 के चुनाव में भीतरघात करने वालों को बड़े पद मिलना बताई है।