दिल्ली में आर-पार की जंग: CJP समर्थकों के अनोखे प्रदर्शन से हिली दिल्ली, मंच से बच्चे की हुंकार ने सरकार को डाला सोच में!

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET धांधली के खिलाफ CJP का बड़ा प्रदर्शन जारी है। आंदोलनकारियों ने थाली-चम्मच बजाकर अनोखा विरोध जताया। एक्टिविस्ट अभिजीत दीपके ने छात्रों के समर्थन में देश के किसानों से जंतर-मंतर पहुंचने की भावुक अपील की है। वहीं, दिल्ली में एक दुकान में मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 June 2026, 4:17 PM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर बड़े आंदोलन का गवाह बन रहा है। NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ देश भर के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। सीजेपी (CJP) के बैनर तले हजारों छात्र और समर्थक जंतर-मंतर पर डेरा डाले हुए हैं। सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच' नाम से चर्चित इन्फ्लुएंसर के वीडियो और तस्वीरों ने इस आंदोलन को इंटरनेट पर भी टॉप ट्रेंड में ला दिया है। आंदोलनकारी छात्र सड़कों पर ही रात गुजारने को मजबूर हैं, लेकिन उनके हौसले पस्त नहीं हुए हैं।

जंतर-मंतर से आ रही ग्राउंड लाइव रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने सरकार को जगाने के लिए 'थाली, चम्मच और ताली' बजाकर एक बेहद अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस गूंज से पूरी दिल्ली हिल उठी है। इसी मंच से एक छोटे से बच्चे का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसने अपनी बुलंद आवाज में हुंकार भरते हुए देश के शिक्षा मंत्री को खुली चुनौती दे डाली है।

Location :  New Delhi

Published :  21 June 2026, 3:03 PM IST