हिंदी
Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के जवा थाना क्षेत्र स्थित नगला राय सिंह गांव में तेंदुए के देखे जाने से भारी दहशत फैल गई है। जंगल से सटे इस गांव में तेंदुए के आतंक के चलते स्थानीय निवासी खासकर महिलाएं और बच्चे घरों में बंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर वन विभाग से मदद की मांग की और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें घरों में रोक लिया।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने गांव में जाल और पिंजरा लगाए हैं ताकि तेंदुए को फंसा जा सके। पिंजरे में एक बकरी भी बांधी गई है ताकि तेंदुआ उसकी गंध से आकर्षित होकर अंदर आए।
वन विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी रखे हुए है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। गांव में तेंदुए के खौफ से पूरा इलाका सन्नाटे में है। लोग अपनी सामान्य दिनचर्या से दूर रहे हैं, और हर कोई सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों में ही रह रहा है।
Location : Aligarh
Published : 2 December 2025, 4:54 PM IST