Rampur: समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव सम्राट मलिक ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के छात्रों के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है। मेरठ से पहुंचे सम्राट मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश मिलता है तो समाजवादी युवजन सभा पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर छात्रों के आंदोलन का समर्थन करेगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
सम्राट मलिक ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने से समस्या और बढ़ सकती है।
उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों से भी शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हर लोकतांत्रिक संघर्ष में छात्रों के साथ खड़ी रहेगी।

Location : Rampur
Published : 27 July 2026, 8:12 PM IST