Uttar Pradesh: सोनभद्र में छात्रों का प्रदर्शन, स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका
यूपी के सोनभद्र में बुधवार को 12वीं के छात्र को पीटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उग्र छात्रों ने प्रिंसीपल पर कार्रवाई की मांग की है। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला भर में उग्र आंदोलन करेंगे।