स्कॉलरशिप न आने से भड़के छात्र, कन्नौज के इंजीनियरिंग कॉलेज में धरने पर बैठे, लिखित आश्वासन की शर्त पर अड़े

कन्नौज के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्कॉलरशिप की धनराशि न मिलने से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण व डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को मौके पर बुलाकर लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 20 August 2026, 1:26 PM IST
google-preferred

Kannauj: कन्नौज के तिरवा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने स्कॉलरशिप न मिलने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कॉलेज परिसर में धरना दिया और अपनी मांगें रखीं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कई घंटों के बाद भी वे विरोध प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं हुए।

कंपोजिट स्कूल में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

वहीं, गुगरापुर के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल में छात्रों और अभिभावकों ने टीचर-इन-चार्ज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। क्लास का बहिष्कार करते हुए छात्रों ने टीचर-इन-चार्ज की गाड़ी को घेर लिया। भेदभाव, दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए गए। कुछ शिक्षक भी छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। लगभग 200 छात्रों वाले इस स्कूल में पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को सुलझाने की कोशिशें की जा रही थीं।

पुलिस ने छात्रों को समझाने का किया प्रयास

छात्रों का कहना है कि स्कॉलरशिप न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई घंटे बीतने के बाद भी छात्र धरने से उठने को तैयार नहीं हुए और अपनी मांग पर डटे रहे। सूचना पर पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। कॉलेज प्रशासन भी छात्रों से बातचीत कर मामले को शांत कराने में जुटा रहा। प्रदर्शन के चलते कॉलेज परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।छात्र छात्र का कहना है। जब तक समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को बुलाने पर अड़े है।इसके लिखित में स्कॉलरशिप दिलवाए जाने की मांग की है।

Location :  Kannauj

Published :  20 August 2026, 12:58 PM IST

Related News

Advertisement