हिंदी
New Delhi: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit 2026 ने भारत को वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में मजबूती से स्थापित कर दिया। सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों, नीति-निर्माताओं और दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के CEO शामिल हुए। प्रधानमंत्री Narendra Modi की मौजूदगी ने आयोजन की अंतरराष्ट्रीय अहमियत और बढ़ा दी।
समिट के दौरान AI इनोवेशन, डेटा सिक्योरिटी, एथिक्स और ग्लोबल कोलैबोरेशन जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। हाई-प्रोफाइल मेहमानों के चलते पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और वीवीआईपी मूवमेंट से राजधानी का माहौल खासा व्यस्त नजर आया।
Location : New Delhi
Published : 19 February 2026, 5:46 PM IST