Raebareli: जनपद में एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन ने कृषि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खाद, बीज और कीटनाशक कारोबार से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि उर्वरक कंपनियां सब्सिडी वाले खाद के साथ अन्य अनुपयोगी उत्पादों की जबरन लिंकिंग कर रही हैं, जिससे व्यापारियों और किसानों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि खाद पर जबरन लिंकिंग की व्यवस्था पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही उर्वरक निर्माता कंपनियों द्वारा सब्सिडी वाले खाद के साथ गैरजरूरी उत्पाद जोड़ने की प्रक्रिया को अपराध घोषित करने की मांग भी की गई।
एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह की जबरन बिक्री से छोटे व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है और बाजार व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सरकार से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की अपील की।

Location : Raebareli
Published : 27 April 2026, 6:31 PM IST
Topics : Agriculture Traders protest Raebareli Subsidy