हिंदी
विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (Image Source)
Haridwar: खानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा विधायक उमेश कुमार के बीच अक्सर जुबानी जंग के चलते राजनीतिक माहौल गरमाता रहा है। पूर्व में तो माहौल इस कदर गरमा चुका है कि खुलेआम हथियार लहराकर एक-दूसरे को चुनौती तक दी गई। इन दोनों नेताओं के बीच वर्चस्व की जंग पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ा सिर दर्द बन जाती है। कारण कि दोनों की राजनीतिक हैसियत काफी बड़ी है। बताया जाता है कि एक बार फिर से टकराव की आशंकाओं के चलते पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने समर्थकों के साथ विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर जमकर फायरिंग की थी। इसके बाद विधायक उमेश कुमार भी हाथ में हथियार लहराते हुए उन्हें धमकी देने पहुंचे थे। दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज हुए थे। चैंपियन को जेल भी जाना पड़ा था, लेकिन इसके बाद मामला शांत हो गया था। अब एक बार फिर माहौल अशांत होने की आशंका है।
दिल्ली से पहले यूपी में गर्मी की दस्तक: लखनऊ-आगरा में चढ़ा पारा, जानें कौन-सा शहर रहा सबसे गर्म?
अब एक बार फिर पूर्व विधायक चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार को इंटरनेट मीडिया के जरिये निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वे विधायक उमेश कुमार को उकसाने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे में एक बार फिर टकराव के हालात बन सकते हैं। यही वजह है कि पुलिस और खुफिया विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट बताया जाता है।
खानपुर के विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक उमेश कुमार के बीच वर्चस्व की जंग पुरानी है। वर्ष 2022 में खानपुर विधायक उमेश कुमार के जीतने के बाद से दोनों के बीच काफी माहौल गरमा गया था। वर्ष 2025 में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान भी चैंपियन और उमेश कुमार ने एक-दूसरे पर इंटरनेट मीडिया पर बयानबाजी की थी। जिसके बाद उमेश कुमार ने लंढौरा स्थित चैंपियन के राजमहल के पास जाकर चुनौती दी थी। इस चुनौती को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने स्वीकार किया था।
Location : Haridwar
Published : 25 February 2026, 1:04 PM IST
Topics : Haridwar News Haridwar Police Kunwar Pranav Singh Champion MLA Umesh Kumar Uttarakhand News