
टनल के अंदर मची तबाही का खौफनाक मंजर
Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी मायापुर THDC टनल हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। कुल 22 कर्मचारी फंसे थे। 20 को निकाला जा चुका है। इसमें 14 घायल हैं। निकाले गये कर्मचारियों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। गुरुवार को शाम 7 बजे के करीब ये हादस हुआ।
THDC के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि जब ये हादसा हुआ, तब टनल के अंदर कुल 22 लोग मौजूद थे। शुरुआती राहत और बचाव कार्य के दौरान अब तक 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 अन्य लोगों घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी भी टनल में एक-दो लोग अंदर फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
चमोली सीएमओ राजीव सिंह पाल ने कहा कि 18 पेशेंट हो सकते हैं। हमने 108 वाली टीम वहां भेज दी है। मेडिकल टीम भी भेज दी है और एक टीम जोशी मठ से वहां भेजी है. जो पांच यहां आए हैं उनमे से दो सीरीयस हैं।
चमोली में कुदरत का कहर!
सीएम धामी ने कहा कि पीपलकोटी के पास बिरही नदी पर बन रही टनल के अंदर काम करने वाले मज़दूर ऊपर से लैंडस्लाइड जैसी घटना के बाद अचानक कीचड़ और मलबे के बहाव में फंस गए. इस वजह से, कुछ लोग अंदर फंस गए. अब तक 18 लोगों को बचाया गया है।
घटना गुरुवार शाम पौन सात बजे के आसपास हुई। इस दौरान 28 से अधिक श्रमिक सुरंग में काम कर रहे थे। ज्यादातर श्रमिक बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।
वहीं सुरंग के अंदर ऑक्सीजन की कमी के कारण राहत-बचाव अभियान रोक दिया गया है। शुक्रवार की सुबह दोबारा किया जाएगा। एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक जायरा ने कहा लगातार ऑपरेशन जारी रहेगा। वहीं, दलदल और पानी होने से ऑपरेशन रात्रि के लिए स्थगित किया है।
विष्णुगाड़ पीपल कोटी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में हादसा होने के बाद टीएचडीसी मुख्यालय में हड़कंप मचा है। शुक्रवार को टीएचडीसी के सीएमडी सिपन कुमार गर्ग के साथ एक तकनीकी टीम दिल्ली से मौके पर पहुंचेगी। मजदूरों के साथ कुछ टीएचडीसी के कर्मचारी के भी अंदर फंसने की आशंका है।
सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण हमले का खुला राज! निहंग ने बताई वार करने की वजह
शुक्रवार सुबह सीएमडी सहित एक तकनीकी टीम जाएगी। सीजीएम डा एएन त्रिपाठी ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाया जा रहा है।
टीएचडीसी-एनटीपीसी की ओर बनाई जा रही 444 मेगावाट की इस परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बताया गया कि परियोजना की इस 3.5 किमी लंबी सुरंग में 1.8 किमी भीतर यह हादसा हुआ। तब सुरंग में ग्रेविटी पर पैकिंग का कार्य चल रहा है।
Location : Chamoli
Published : 14 August 2026, 4:01 AM IST
Topics : Chamoli Tunnel Accident Chamoli News Tunnel Collapse tunnel rescue operation Uttarakhand tunnel accident