
कुमारी शैलजा का देहरादून दौरा
देहरादून: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा बुधवार को देहरादून पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ संगठन सृजन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक के बाद कुमारी शैलजा ने बताया कि कांग्रेस ने संगठन सृजन कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। गुजरात में इस कार्यक्रम को बड़ी सफलता मिलने के बाद अब इसकी शुरुआत उत्तराखंड में भी की जा रही है।
कुमारी शैलजा देहरादून में
कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने संगठन सृजन कार्यक्रम की शुरुआत गुजरात में की थी, जहां इसे बड़ी सफलता मिली है।
अब उत्तराखंड में भी इसकी औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी हर जिले में केंद्र से एक पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) भेजेगी, जो संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में योगदान देगा। यह पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और जिलों में पार्टी की नीतियों और योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाना है। शैलजा ने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा, तभी जनता के बीच पार्टी की नीतियां और दृष्टिकोण सही तरीके से पहुंच पाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस आने वाले समय में उत्तराखंड में पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करना इसी दिशा में पहला कदम है।
प्रदेश प्रभारी ने बैठक में मौजूद नेताओं से कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साह और समर्पण के साथ संगठन सृजन कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए।
Uttarakhand: पलायन की मार झेल रहा देहरादून, सरकार की रिवर्स पलायन की कोशिशें नाकाम
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और कांग्रेस की नीतियों को उन तक पहुंचाएं।
कुमारी शैलजा ने भरोसा जताया कि उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान से नई ऊर्जा प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि जनता की आवाज को उठाना और उनके मुद्दों को हल करना भी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर कांग्रेस को प्रदेश की सशक्त राजनीतिक ताकत बनाने में सहयोग करें।
देहरादून में गणेश चतुर्थी की धूम: घरों-पंडालों में विराजे गणराज, भक्तिमय हुआ माहौल
बैठक के बाद कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अब नए जोश और रणनीति के साथ संगठन निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि आगामी महीनों में जिले-जिले का दौरा किया जाएगा और संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।
बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हाल ही मे संपन्न हुए हैं, उसमें प्रदेश की जनता ने बदलाव की इच्छा जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार से लोग त्रस्त हो गए हैं, और इसके खिलाफ जमीनी स्तर पर लोगों ने बदलाव की इच्छा को जता दिया है।
Location : Dehradun
Published : 28 August 2025, 12:23 AM IST