Uttarakhand News: अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण सख्त, निर्माणाधीन भवन को किया सील

रामनगर के ग्राम ढिकुली क्षेत्र में गुरुवार को बरसाती नाले पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण के जेई रोहित सिंह बिष्ट ने निर्माणाधीन भवन को पुलिस की मौजूदगी में सील करने की कार्रवाई की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 April 2026, 5:07 PM IST

Ramnagar: रामनगर के ग्राम ढिकुली क्षेत्र में गुरुवार को बरसाती नाले पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण के जेई रोहित सिंह बिष्ट ने निर्माणाधीन भवन को पुलिस की मौजूदगी में सील करने की कार्रवाई की।

रोकने का दिया था आदेश

इस संबंध जानकारी देते हुए एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि ढिकुली क्षेत्र में बरसाती नाले पर अवैध निर्माण को लेकर बुधवार को मौके पर प्राधिकरण की टीम ने निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य रोकने के आदेश देते हुए चालान करने की कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद बुधवार की देर रात यहां पर गुपचुप तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसकी सूचना डायल 112 के साथ ही उनको भी मिली थी जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो निर्माण कार्य तेज गति से जारी था। जिसको उन्होंने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाकर इसे रोकने की कार्रवाई की थी।

Ramnagar News: कार्बेट क्षेत्र में टाइगर का तांडव, हमले में मासूम हाथी की मौत, कौन जिम्मेदार

एसडीएम ने बताया कि गुरुवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन को सील करने की कार्रवाई की है तो वही भवन स्वामी असलम सिद्दीकी ने बताया कि यह जमीन उनकी पत्नी के नाम है तथा जमीन की रजिस्ट्री एवं दाखिल खारिज होने के साथ ही जिला पंचायत से नक्शा भी पास कराया गया है।

समन के बावजूद पेश नहीं हुए! कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

भवन मालिक का आरोप

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा बिना किसी सूचना के आज उनके भवन को गलत तरीके से सील करने की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस मामलों को लेकर उनके लंबे समय से उत्पन्न किया जा रहा है। तो वही शिकायतकर्ता शिल्पेंद्र बंसल ने बताया कि उक्त इलाके में उनका भी एक प्लाट है तथा वहां पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण नाले के ऊपर किया जा रहा है जिसको लेकर उनका एक बाद न्यायालय में भी विचाराधीन है उन्होंने आज प्राधिकरण द्वारा की गई कार्रवाई को सही ठहराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

Location :  Ramnagar

Published :  30 April 2026, 5:07 PM IST