लखनऊ की सहारा सिटी सील: आलीशान कोठी पर नगर निगम की कार्रवाई, जानें क्या है वजह
लखनऊ में नगर निगम ने सहारा सिटी को सील कर दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब सहारा इंडिया परिवार को दी गई मियाद समाप्त हो गई थी। 130 एकड़ में फैली इस संपत्ति पर सहारा ने एक आलीशान कोठी बना ली थी, जबकि यह भूमि मूल रूप से आवासीय कॉलोनी और ग्रीन बेल्ट के लिए आवंटित थी।