
मृतक किसान
देहरादून: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किसान की आत्महत्या का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस मामले में गुरूवार को डीजीपी दीपम सेठ बड़ा एक्शन लिया गया। उधम सिंह नगर के 12 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही इस केस की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया गया।
डीजीपी दीपम सेठ उधम सिंह नगर के 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला करते हुए उनको रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद भेज दिया है।
उधमसिंह नगर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या को लेकर उत्तराखंड में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को देहरादून में सुभाष रोड स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव करने एलान किया है।
बताया जाता है कि चार करोड रुपए की वित्तीय धोखाधड़ी होने के बाद आत्महत्या करके अपनी जान दे दी, जिसके बाद से यह मामला लगातार बढ़ता जा रहा है।
Location : Dehradun
Published : 15 January 2026, 5:47 PM IST
Topics : Dehradun Farmer murder Police Transfer SIT