
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई
देहरादून: कांग्रेस कमेटी विकास नगर के द्वारा तिलक भवन विकास नगर में राजीव गांधी जी की जयंती मनायी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पर तिलक भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि राजीव गांधी जी के द्वारा जो संचार क्रांति देश में लाई गई थी उसके कारण ही आज हमारा देश डिजिटल हुआ है।
पूर्व पीएम स्व, राजीव गांधी को किया याद
साथ ही राजीव गांधी जी द्वारा पंचायती राज में काफी बदलाव किया गया जिसके कारण आज 18 वर्ष का बच्चा वोट देने का अधिकार उनके कारण ही मिला।
उनके प्रधानमंत्री रहते हुए कभी भी देश में देश की रक्षा से समझौता नहीं किया गया और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
साथ ही राजीव गांधी जी ने आतंकवाद को मिटाने का संकल्प लिया था उसी के कारण वह शहीद हो गए।
आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए राजीव गांधी जी का जन्म दिवस प्रेरणा का दिन है। उन्होंने कभी भी छल कपट की राजनीति नहीं की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया अगर आज वह जिंदा होते तो हमारा देश नई बुलंदियों को छूता।
Location : Vikas Nagar
Published : 20 August 2025, 7:18 PM IST
Topics : birth anniversary Congress workers former Prime Minister Rajiv Gandhi uttarakhand vikas Nagar