भाजपा मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बाल-बाल बचे, तोता घाटी में कार पर गिरा बोल्डर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी की कार पर ऋषिकेश और देवप्रयाग के बीच एक बड़ा बोल्डर गिर गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 August 2026, 3:26 PM IST
google-preferred

Srinagar: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी शुक्रवार को उस समय बाल-बाल बच गये, जब तोताघाटी में उनकी इनोवा गाड़ी पर पहाड़ से एक बड़ा बोल्डर गिर गया। यह हादसा ऋषिकेश और देवप्रयाग के बीच उस समय हुआ, जब अनिल बलूनी पीपलकोटी जा रहे थे।

अनिल बलूनी पीपलकोटी में कल टीएचडीसी टनल धंसने के कारण हुए हादसे में घायल मजदूरों से मिलने और घटना का जायजा लेने के लिए जा रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, अनिल बलूनी अपने काफिले के साथ ऋषिकेश से चमोली की ओर जा रहे थे। उन्हें चमोली में विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे से प्रभावित लोगों से मिलने जाना था। इसी दौरान तोताघाटी क्षेत्र में पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर अचानक नीचे आ गिरा।

ये भी पढ़ें- रायबरेली छोटेलाल हत्याकांड: जिसका उजड़ा सुहाग उसी पर पुलिस को शक, मर्डर केस में आया नया ट्विस्ट

बोल्डर सीधे सांसद की टोयोटा इनोवा क्रिस्टा कार के अगले हिस्से से टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी की हेडलाइट टूट गई और सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए काफिले में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

ड्राइवर ने उतरकर देखा तो सामने आया नुकसान

हादसे के बाद कुछ समय तक सांसद अपनी सीट पर ही बैठे रहे। उन्हें शुरुआत में यह अंदाजा नहीं था कि बोल्डर की टक्कर से गाड़ी को कितना नुकसान हुआ है। इसके बाद ड्राइवर कार से नीचे उतरा और उसने गाड़ी का अगला हिस्सा देखा। ड्राइवर ने पाया कि कार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और हेडलाइट भी टूट गई थी। इसके बाद उसने तुरंत सांसद को इसकी जानकारी दी। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, काले बादलों के बाद झमाझम बारिश… गर्मी से राहत या आफत?

चमोली टनल हादसे के प्रभावितों से मिलने जा रहे थे

अनिल बलूनी चमोली में विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे के प्रभावित लोगों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहाड़ से बोल्डर गिरने की घटना हो गई।

पहाड़ी इलाकों में बरसात के दौरान इस तरह चट्टान और बोल्डर गिरने का खतरा बढ़ जाता है। तोताघाटी जैसे संवेदनशील मार्ग पर पहले भी भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस घटना में बड़ा नुकसान होने से बच गया और सांसद सुरक्षित रहे।

Location :  Srinagar

Published :  14 August 2026, 3:04 PM IST

Advertisement