हिंदी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
Dehradun: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। लंबे इंतजार के बाद जब भर्ती कैलेंडर जारी हुआ, तो उम्मीद थी कि बड़ी भर्तियों की तारीखें सामने आएंगी। लेकिन जैसे ही कैलेंडर सामने आया, युवाओं के चेहरे उतर गए। जिन परीक्षाओं का इंतजार सालों से हो रहा था, उनका कहीं नामोनिशान नहीं मिला। अब यही कैलेंडर युवाओं के गुस्से और चिंता की वजह बन गया है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 21 अप्रैल से 6 दिसंबर तक का जो कैलेंडर जारी किया है, उसमें कुल 22 भर्तियों का जिक्र है। इनमें से 16 परीक्षाएं सिर्फ प्रवक्ता पद के लिए रखी गई हैं। यानी साफ है कि इस साल आयोग का मुख्य फोकस राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती पर ही नजर आ रहा है।
कैलेंडर में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि पीसीएस, लोअर पीसीएस, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, एई और जेई जैसी अहम भर्तियों का कोई जिक्र ही नहीं किया गया है। यही वे परीक्षाएं हैं जिनका इंतजार हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन कैलेंडर में इनका जिक्र न होने से युवाओं में नाराजगी बढ़ गई है।
Dehradun: देशभक्ति के नारों से गूंजा उत्तराखंड, महान क्रांतिकारियों के बलिदानों को फिर किया गया याद
हालांकि कैलेंडर में कुछ अन्य परीक्षाओं की तारीखें जरूर दी गई हैं। जैसे 19 मई को समीक्षा अधिकारी लेखा परीक्षा और 19 जुलाई को हाईकोर्ट समीक्षा अधिकारी टाइपिस्ट और लाइब्रेरियन की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। इसके अलावा आयोग ने 6 सितंबर और 4 अक्टूबर की तारीख को आरक्षित रखा है, लेकिन इन दिनों कौन सी परीक्षा होगी, इसका कोई स्पष्ट विवरण नहीं दिया गया है। यही बात युवाओं की चिंता को और बढ़ा रही है।
Location : Dehradun
Published : 18 April 2026, 1:01 PM IST