Udham Singh Nagar: बाजपुर में भूमि पीड़ितों ने किया उपवास, सरकार को दी ये हिदायत

उधम सिंह नगर के बाजपुर में भूमि अधिकारों को लेकर किसानों का संघर्ष जारी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 June 2025, 5:16 PM IST

उधम सिंह नगर:  बाजपुर में भूमि अधिकारों को लेकर जारी संघर्ष ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। तहसील परिसर में रविवार को भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में 20 गांवों के भूमि पीड़ितों ने उपवास कर सरकार को उसके वादे की याद दिलाई। 5838 एकड़ भूमि से भूमिधारी अधिकार छीने जाने के विरोध में सैकड़ों परिवार, महिलाएं व बच्चे उपवास में शामिल हुए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि पांच साल से अधिक समय से सरकार का तानाशाही रवैया जारी है। पचास वर्षों से अधिक समय से जिनके पास भूमिधारी अधिकार थे, उनसे वे छीन लिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 महीने तक चले धरने के बाद सरकार ने तीन माह में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन वादा आज तक अधूरा है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से भूमि धरी अधिकारों के छिन जाने से लोगों की आर्थिक गतिविधियां रुकी हैं छोटे-छोटे प्लॉट लेकर मकान बनाने वालों का काम अधर में लटका है। बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। लोग बेहद परेशान होते नजर आ रहे हैं जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है जो आज उपवास कार्यक्रम में स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

बाजवा ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विपक्ष से भी अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार बाजपुर के लोगों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। अब जनता चुप नहीं बैठेगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार  अगर अपना वादा नहीं निभायेगी तो  उन्हें भूख हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ेगा।

उपवास कार्यक्रम में  बल्ली सिंह चीमा, दर्शन गोयल ,राजेंद्र बेदी ,महेंद्र सिंह, सतनाम सिंह रंधावा , एन बी भट्ट, सिकन्दर सिंह,दारा दिलेर रंधावा, दीपक शर्मा,सुनील पाठक, योगेश सैनी,दीनदयाल सिंह, नत्था सिंह, दरबारा सिंह,कारण सिंह , पूरन सिंह, मुकेश दिवाकर, सोनू निगम, दिलीप सिंह,मनोज राठौर, आदि भूमि बचाओ मुहिम के सैकड़ो सदस्य मौजूद रहे।

Location : 
  • Bajpur

Published : 
  • 1 June 2025, 5:16 PM IST