
टिहरी में किशोरी ने लगाया आरोप
Tehri Garhwal: समाज के बीच अपवाद के तौर पर कुछ ऐसे लोग भी मिल जाते हैं, जिन्हें न तो रिश्ते-नातों की मर्यादा का अहसास रहता है और न ही इंसानी गुणों का। विवेकहीनता अमानवीयता से ग्रस्त ये लोग खूंखार पशुओं जैसी हरकतों को अंजाम दे देते हैं। टिहरी जिले के घनसाली थाना क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही गांव के एक चाचा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता के बयान के अनुसार वह देर शाम टॉर्च चार्ज करने अपने गांव के एक चाचा के घर गई थी, लेकिन चाचा ने मौके का नाजायज फायदा उठाते हुए पहले तो उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर दुष्कर्म भी किया। नाबालिग लड़की की शिकायत पर घनसाली थाना पुलिस ने आराेपी चाचा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घनसाली थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोप में धारा 65(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराधी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
नैनीताल पुलिस ने पूरे जिले में किया अलर्ट जारी, आईजी ने खुद संभाली कमान; जानें किस वजह से मचा हड़कंप
घटना के बाद पीड़िता खुद बीते 17 फरवरी को थाना चौकी लाटा चमियाला पहुंची, जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई। पीड़िता को देर रात पुलिस ने बेलेश्वर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल जांच के लिए उसे जिला अस्पताल नई टिहरी भेज दिया गया।
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में आक्रामक रहेगी कांग्रेस, गणेश गोदियाल ने दिये ये संकेत
बुधवार को मेडिकल जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने धारा 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत 14 दिनों की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Location : Tehri Garhwal
Published : 20 February 2026, 4:55 PM IST