हिंदी
सोनभद्र में किशोरी ने की खुदकुशी
Sonbhadra: जनपद में रविवार को दुखद घटना सामने आयी है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक किशोरी ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सोनभद्र में 10 लाख के टप्पे बाजी कांड का खुलासा, गिरोह का सरगना फरार
घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका की है। मृतिका की पहचान 17 वर्षीय प्रमिला पुत्री कमलेश छपका निवासी के रूप में हुई।
मौके पर छानबीन करती पुलिस
जानकारी के अनुसार घटना के समय घर में कोई नहीं था। दोपहर डेढ़ बजे तक पिता घर पहुंचा तो उसने पुत्री को फंदे से लटकता देखा। यह देख उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
प्रमिला चार बहनों में सबसे छोटी थी। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। इकलौता भाई राजकुमार (23) का शव पिछले वर्ष फंदे पर लटकता मिला था।
छपका मोहाल निवासी कमलेश की पत्नी का निधन हो चुका है वह अपनी सबसे छोटी बेटी प्रमिला के साथ रहता था। बताते हैं कि प्रमिला कुछ दिनों से अपनी बड़ी बहन के घर तेंदू गांव गई थी। शुक्रवार की शाम लौटने के बाद से ही वह गुमशुम थी।
पिता ने बताया कि उसने रात में खाना भी नहीं बनाया और न खाया। सुबह भी उसने कोई काम नहीं किया था। पिता अपने काम पर चला गया। घर में प्रमिला अकेली थी।
किशोरी ने ऐसे कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतका के पिता ने बताया कि उसके एकलौते पुत्र ने भी पिछले वर्ष फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।
सोनभद्र में नाबालिग आदिवासी से गैंगरेप का आरोप, पहाड़ी पर ले जाकर की ये हरकत, सच सुनकर कांप उठे लोग
पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाल माधव सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Sonbhadra
Published : 4 January 2026, 2:18 AM IST