मंच से अभद्र भाषा पर सिंगर मासूम शर्मा फंसे, FIR के बाद मचा हंगामा

देहरादून के डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्रों और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 April 2026, 6:03 AM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड़ में देहरादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जब हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा।

इस मामले में डालनवाला कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि 11 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायक ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों के सामने मां-बहन की गालियों सहित अश्लील शब्दों का प्रयोग किया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना एक सार्वजनिक और शैक्षणिक परिसर में हुई, जिससे न केवल कॉलेज बल्कि पूरे शहर की छवि प्रभावित हुई है।

वीडियो वायरल होते ही भड़का लोगों का गुस्सा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद देहरादून ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड और देशभर में लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल पूरी तरह अस्वीकार्य है। कई सामाजिक संगठनों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कार्रवाई की मांग की है।

बंगाल में BJP का ताबड़तोड़ प्रचार… ममता को सीधी चुनौती, क्या टूटेगा TMC का गढ़?

हरियाणा से भी कई लोग इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और गायक के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मर्यादा और जिम्मेदारी को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक, गायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (अश्लील कृत्य एवं गीत) और धारा 352 (जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने की उकसाहट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आशा भोसले के निधन से हर दिल हुआ भावुक, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। वहीं छात्र प्रतिनिधि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र-छात्राएं, अभिभावक और सामाजिक संगठन मिलकर थाना घेराव और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल, यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक इस पर बहस जारी है।

Location :  Dehradun

Published :  13 April 2026, 6:03 AM IST

Advertisement