आशा भोसले के निधन से हर दिल हुआ भावुक, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। संगीत प्रेमियों के साथ राजनीतिक जगत भी गमगीन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को अमूल्य बताया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 April 2026, 2:01 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है। मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। दशकों तक अपनी मधुर आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले के जाने से न सिर्फ संगीत प्रेमी, बल्कि पूरा देश शोक में डूब गया है।

मुंबई से आई इस खबर के बाद हर तरफ गम का माहौल है। उनकी गायकी का जादू शास्त्रीय संगीत से लेकर पॉप, फिल्मी गीतों और ग़ज़लों तक फैला हुआ था। 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाकर उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई।

उनकी आवाज में वह खास चमक थी, जो हर पीढ़ी को जोड़ती थी। यही वजह है कि उनके गीत आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं, जितने दशकों पहले हुआ करते थे।

पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक, नेताओं ने जताया दुख

नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनकी आवाज ने भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया और दुनिया भर में लोगों के दिलों को छुआ। उन्होंने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं अमित शाह ने कहा कि आशा ताई ने अपनी प्रतिभा से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। नितिन गडकरी ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा और उन्होंने अपने गीतों से कई फिल्मों को अमर बना दिया।

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भावुक होकर कहा कि लता मंगेशकर के बाद अब संगीत का दूसरा बड़ा सितारा भी खो गया है, जो देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे समेत कई नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

संगीत जगत की अपूरणीय क्षति, हमेशा जिंदा रहेंगे उनके सुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भी आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके जाने से भारतीय संगीत को अपार क्षति हुई है और उनके गीत सदियों तक लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे।

राप्ती इको पार्क बनेगा गोरखपुर का नया आकर्षक पर्यटन केन्द्र, नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में उमराव जान, रंगीला, तीसरी मंजिल जैसी फिल्मों के गीतों को अपनी आवाज से अमर बना दिया। उनकी खासियत यह थी कि उन्होंने हर दौर और हर शैली के संगीत को अपनाया और उसमें अपनी अलग पहचान बनाई।

Location :  New Delhi

Published :  13 April 2026, 2:01 AM IST

Advertisement