कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, पढ़े पूरी खबर

कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान शैलेश सविता के रूप में हुई, जो गांव से कानपुर लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 12 April 2026, 11:16 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन की गति इतनी तेज थी कि व्यक्ति को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

जेब में मिले कागजों से हुई पहचान

सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन जब पुलिस ने उसकी जेब की तलाशी ली, तो कुछ जरूरी कागजात मिले।

फाइल फोटो - शैलेश सविता (मृतक)

इन्हीं कागजात के आधार पर मृतक की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नारखुर्द गांव निवासी विकास पुत्र शिवप्रसाद मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने दादा शैलेश सविता उर्फ गुड्डू (55) के रूप में की।

मुजफ्फरनगर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, रात के अंधेरे में घेरकर ऐसे दबोचा… पढ़ें पूरी खबर

परिजनों ने बताया कि मृतक मूल रूप से कानपुर के विश्व बैंक बर्रा क्षेत्र के रहने वाले थे और गोविंदपुरी में सैलून की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

गांव से लौटते वक्त हुआ हादसा

परिजनों के मुताबिक, शैलेश सविता शुक्रवार को अपने पैतृक गांव नारखुर्द आए थे। रविवार रात वह गांव से वापस कानपुर लौट रहे थे। इसी दौरान झींझक रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। पत्नी गुड्डी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा बेटियां पूजा, माला, ज्योति और बेटा गोलू को छोड़ गए हैं।

रवि प्रकाश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, आखिर इन 5 लोगों ने मिलकर क्यों दिया था वारदात को अंजाम?

झींझक जीआरपी चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  12 April 2026, 11:16 PM IST

Related News

Advertisement