Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से सड़कें बंद, जनजीवन प्रभावित, राहत कार्य जारी

रुद्रप्रयाग जनपद में मूसलधार बारिश से 32 सड़कों के बंद होने, भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई राजमार्ग और स्टेट हाईवे प्रभावित हैं। हादसों में दो की मौत, नौ लापता हैं। राहत कार्य जारी है, लेकिन सड़कें फिसलन भरी हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 September 2025, 1:27 PM IST
google-preferred

Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में मूसलधार बारिश के कारण आपदा की स्थिति बन गई है। भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने कई क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इसके परिणामस्वरूप 32 पीएमजीएसवाई और पीडब्लूडी की सड़कों को बंद किया गया है। तीन स्टेट हाईवे और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।

सड़कों पर खतरे का मंजर: भूस्खलन और दुर्घटनाएं

रुद्रप्रयाग जनपद में सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऋृषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर सिरोहबगड़ के पास यातायात रुक-रुक कर चल रहा है, जबकि रु्द्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर जवाड़ी के पास जमीन धसने से मार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा, बांसबाड़ा क्षेत्र में जबरदस्त लैंड स्लाइडिंग हो रही है, जिससे यात्री और स्थानीय लोग खतरे में हैं।

Uttarakhand News: नैनीताल में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, भूस्खलन और बाढ़ का खतरा

गांवों में लगातार पत्थर गिरने से कई स्थानों पर घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मुनकटिया में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रुद्रप्रयाग में अन्य क्षेत्रों में भी भूस्खलन जारी है और राहत कार्यों के दौरान सड़कें काफी फिसलन भरी हैं, जिससे दोपहिया वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में है।

आपदा ग्रस्त क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य

इस आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन नदी नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से राहत कार्यों में रुकावट आ रही है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अब तक 9 लोग लापता हैं। छेनागाड़ क्षेत्र में अभी भी सर्च अभियान चल रहा है और स्थानीय लोग अपने घरों को छोड़कर स्कूलों में शरण ले रहे हैं।

सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोग नदी नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। खासकर उन क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है जहां जलभराव और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है।

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन से सड़क मार्ग प्रभावित, बजी खतरे की घंटी

यातायात और सड़कें: जोखिम और खतरा

रुद्रप्रयाग के कुछ क्षेत्रों में मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन लगातार मलवा गिरने के कारण सड़कें फिर से अवरुद्ध हो रही हैं। यात्री लंबी कतारों में फंसे हुए हैं और वाहन चालकों को रास्ते की अत्यधिक फिसलन से सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

Location : 
  • Rudraprayag

Published : 
  • 1 September 2025, 1:27 PM IST