रामनगर में तेज रफ्तार का कहर: सड़क पर मचा ऐसा मंजर कि देखकर दहल उसे लोग, आखिर गलती किसकी?

रामनगर के पीरूमदारा में हुआ एक सड़क हादसा कई सवाल खड़े कर रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही का ऐसा संगम, जिसने कुछ ही पलों में हालात बदल दिए। तीन युवक घायल हुए, लेकिन इस घटना के पीछे की वजह सिर्फ एक टक्कर नहीं बताई जा रही। पूरी सच्चाई जानकर आप चौंक सकते हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 April 2026, 9:04 AM IST
google-preferred

Ramnagar: रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार के कारण दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाईवे 309 पर कुंदन स्वीट्स के पास रामनगर-काशीपुर मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की हुई पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर रोहित और राजेश सवार थे, जिनकी उम्र करीब 17 वर्ष है और वे मालधन क्षेत्र के निवासी हैं। दूसरी बाइक पर 23 वर्षीय सरताज, निवासी शक्तिनगर रामनगर, अकेले सवार था। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, जिनमें राजेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खेल से लौटते वक्त हुआ हादसा

घायल रोहित ने बताया कि वह पीरूमदारा स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल से वॉलीबॉल खेलकर लौट रहा था और अपने दोस्त को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे से तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

रामनगर में शराब दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने विधायक को घेरा

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और एम्बुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिली।

रामनगर: लोग लाइन में, फिर भी नहीं मिल रहा सिलेंडर… आखिर क्यों?

अस्पताल में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. हर्ष के अनुसार, तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। राजेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि रोहित और सरताज का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

Location :  Ramnagar

Published :  6 April 2026, 9:04 AM IST

Advertisement